Uncategorized

CG में प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाई, रिश्ते में ममेरे भाई-बहन लगेंगे:गरियाबंद में शादी में जाने निकली थी युवती, युवक के गले में मिला सुसाइड नोट

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में प्रेमी जोड़े ने बरगद के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। युवक के गले में सुसाइड नोट भी मिला है, लेकिन उसमें क्या लिखा है यह अभी पुलिस ने नहीं बताया है। रिश्ते में दोनों ममेरे भाई-बहन लगेंगे। घटना राजिम थाना इलाके के कुम्ही गांव की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान फिंगेश्वर के खुटेरी गांव निवासी टोकेश्वरी साहू और कुम्ही गांव निवासी टिकेश्वर साहू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान लिए जा रहे हैं।

पारिवारिक शादी में आई थी युवती

लड़की के पिता पवन कुमार साहू ने बताया कि, टिकेश्वर उसकी बेटी के मामा का बेटा था। टोकेश्वरी 3 दिन पहले परिवार में होने वाली एक शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थी। लेकिन जब घर नहीं लौटे तो पता लगाया गया। इसी दौरान दोनों की लाश बरामद हुई।

लड़के के गले से एक सुसाइड नोट मिला है।

गले में मिला सुसाइड नोट

जिससे स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद राजिम पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर दोनों के शव को नीचे उतारा गया। लड़के के गले से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसे पुलिस ने सार्वजनिक नहीं किया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button