दुर्ग में ब्रिज से नीचे गिरी कार,BSP कर्मी की मौत:बर्थडे पार्टी से नशे की हालत में निकला था ड्यूटी, बारिश के बीच हादसा
By Dinesh chourasiya

पद्मनाभपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रशांत सिंह राजपूत बोरसी का रहने वाला था। सोमवार को उसके एक दोस्त की जन्मदिन पार्टी थी। इसलिए सभी दोस्त मिलकर चंदखुरी हनोदा रोड स्थित अपने दोस्त के फार्म हाउस पहुंचे। वहां उन्होंने देर रात तक जन्मदिन की पार्टी मनाई।
कार लेकर पार्टी से अकेले निकला था







प्रशांत नाइट शिफ्ट की ड्यूटी के लिए रात 10–11 बजे के बीच अपनी कार लेकर पार्टी से अकेले निकल गया था। नशे की हालत में होने से बारिश में वह सड़क और ब्रिज को सही से जज नहीं कर सका और उसकी कार ब्रिज से नीचे चली गई। सिर और शरीर में अंदरुनी चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने कॉल कर दोस्त को दी जानकारी
पद्मनाभपुर थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने बताया कि जैसे ही उन्हें सूचना मिली उनकी टीम मौके पर पहुंची। कार में फंसे युवक को बार निकाला गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने उसके मोबाइल के डायल नंबर पर फोन करके उसके दोस्त को दुर्घटना की जानकारी दी।




इसके बाद सभी लोग मौके पर पहुंचे और उसको वहां से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।








