Uncategorized

दुर्ग में IAS अभिजीत ने संभाली दुर्ग की कमान:कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के रिलीव होते ही लिया चार्ज

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के नव पदस्थ कलेक्टर अभिजीत सिंह (आईएएस) ने 6 मार्च को दोपहर 3.30 बजे कलेक्टोरेट दुर्ग पहुंचकर कलेक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे ठीक कुछ घंटे पहले दुर्ग की कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी कलेक्टोरेट पहुंची थी और चार्ज देकर लौटी थीं।

आपको बता दें अभिजीत भारतीय प्रशासनिक सेवा 2012 बैच के अधिकारी हैं। इससे पहले उन्होंने आईएएस 2011 की परीक्षा भी पास की थी, लेकिन उसमें 773 रैंक मिली थी। उस समय अभिजीत बंगलूरू में असिस्टेंट डायरेक्टर जनरल आफ फारेन ट्रेड के पद पर तैनात थे।

अभिजीत ने आईएएस 2012 की परीक्षा को फिर से क्रैक किया और अपनी रैंकिंग को सुधार कर आईएएस पाया। इसके बाद इन्होंन छत्तीसगढ़ कैडर चुना।

अपर कलेक्टर अरविंद एक्का चार्ज देने के बाद स्वागत करते

अभिजीत उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के रैपुरा गांव के निवासी है। उनके पिता अरुण सिंह एयरफोर्स से रिटायर हैं। उनके बाबा महेंद्र प्रसाद सिंह सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी हैं। अभिजीत की पूरी पढ़ाई प्रयागराज से हुई है।

दुर्ग कलेक्टर बनने से पहले अभिजीत सिंह नारायणपुर और कांकेर जिले में कलेक्टर के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने विशेष सचिव गृह एवं जेल विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, चिकित्सा, शिक्षा विभाग एवं सचिव लोक सेवा आयोग के पद पर पदस्थ थे।

कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया

कलेक्टोरेट की विभिन्न शाखाओं को देखा

अभिजीत काफी कर्मठ अधिकारी हैं। प्रभारी कलेक्टर अरविंद एक्का से पदभार लेने के तुरंत बाद उन्होंने कलेक्टोरेट की अलग-अलग शाखाओं का अवलोकन किया और वहां पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों से परिचय लिया। इस दौरान उनके साथ सहायक कलेक्टर एम भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ बीके दुबे, आयुक्त नगर निगम दुर्ग सुमीत अग्रवाल, एसडीएम दुर्ग हरवंश सिंह मिरी, एसडीएम धमधा सोनल डेविड, संयुक्त कलेक्टर लता उर्वशा और सिल्ली थामस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button