छत्तीसगढ़

भीषण हादसा : तेज रफ्तार दो बसों में भिड़ंत, बस के उड़े परखच्चे, 4 लोगों की मौत, 70 घायल

By Dinesh chourasiya

 : तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के मेलपट्टमपक्कम में बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहाँ तेज रफ़्तार दो बसों में भिड़ंत हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 70 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में ले जाया गया है।

जानकारी अनुसार, ये हादसा नेल्लीकुप्पम के पास पट्टामबक्कम में हुई है। हादसे में दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि बस का अगला टायर फट गया, जिससे ड्राइवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बस से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग और पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

CM ने किया मुआवजे का ऐलान 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मृतकों के परिवारों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Related Articles

Back to top button