भिलाई का शराब तस्कर कोंडागांव में गिरफ्तार:2 लाख रुपए से अधिक की 25 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, भागने से पहले पकड़ाया
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ की कोंडागांव पुलिस ने दुर्ग जिले के बड़े शराब तस्कर कमलेश साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी कार से शराब की तस्करी कर रहा था। उसके कब्जे से 2 लाख 29 हजार 950 रुपए कीमत की 25 पेटी शराब जब्त की गई है।
कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, बिलासपुर जिला पासिंग सफेर रंग की डिजायर CG 10 FA 5919 में कुछ लोग बड़ी मात्रा में शराब लेकर जा रहे हैं। कार भिलाई से शराब लेकर जगदलपुर की तरफ जा रही है। पुलिस ने सूचना मिलते ही अलर्ट हो गई।







भागने से पहले पकड़ा गया
पुलिस की टीम ने तुरंत मेन रोड पर नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। जैसे ही शराब तस्कर कमलेश साहू वहां पहुंचा और चेकिंग को देखा तो कार रिवर्स करने लगा। इससे पहले की वो भागता पुलिस की गाड़ियों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में शराब बरामद हुई।
कोंडागांव पुलिस ने कार के अंदर से 17 कार्टून में गोवा शराब और 8 कार्टून में रायल स्टेज विस्की की बोतलें जब्त की है। जब्त की गई शराब की कीमत 2 लाख 29 हजार 950 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कार और एक मोबाइल भी जब्त किया है।




भिलाई से लेकर जा रहा था अवैध शराब
पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम कमलेश साहू पिता मोहित राम साहू (23) निवासी राम नगर मुक्तिधाम के पास सुपेला भिलाई बताया। उसने बताया कि वो भिलाई से अवैध शराब लोड कर जगदलपुर सप्लाई करने ले जा रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि, वो भिलाई में कहां से इतनी मात्रा में शराब लिया और जगदलपुर में किसे देने जा रहा था।




