CG में नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव का ट्रांसफर भेजे गए सुकमा कलेक्टर के पद पर , हरीश एस. अब बस्तर कलेक्टर होगे CM की नाराजगी के बाद बदले गए; मुंगेली SP भी हटाए गए, भोजराम पटेल को चार्ज
By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के बाद बस्तर और सुकमा कलेक्टर को हटाया गया है। आदेश में तीन अधिकारियों का ट्रांसफर करने का जिक्र है। मुंगेली SP भी बदले गए हैं। बस्तर के कलेक्टर विजय दयाराम के. को छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास अभिकरण का CEO बनाया गया है।
IAS हरीश एस अब बस्तर के नए कलेक्टर होंगे। वहीं भिलाई नगर निगम के आयुक्त देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा कलेक्टर बनाया गया है। गृह विभाग ने 2010 बैच के IPS गिरिजा शंकर जायसवाल को पुलिस मुख्यालय भेजा है।







उनकी जगह पर 15वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में तैनात भोजराम पटेल को मुंगेली पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। भोजराम पटेल 2013 के IPS अफसर हैं।
बस्तर-सुकमा कलेक्टर हटाए गए

कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में CM ने जताई थी नाराजगी




रायपुर में दो दिनों तक चली कलेक्टर-SP कॉन्फ्रेंस में CM ने कुछ अफसरों पर नाराजगी जताई थी। CM ने सुकमा जिले में साइकिल वितरण नहीं होने पर सख्ती दिखाई थी। कहा था कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बस्तर में मनरेगा में एक भी दिन ग्रामीणों को काम नहीं दिए जाने से नाराज हुए थे।

कबूतर कांड में सुर्खियों में आए थे मुंगेली एसपी
एसएसपी गिरिजाशंकर जायसवाल कबूतर कांड के चलते भी सुर्खियों में आए थे। 15 अगस्त को परेड कार्यक्रम में कबूतर नहीं उड़ पाया था। जिसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई के लिए एसएसपी ने कलेक्टर को पत्र लिखा था। जिसमें समन्वय की कमी दिखी थी।
ईडी में भी था भोजराम पटेल का नाम
अवैध कोल परिवहन मामले में जेल में बंद आरोपी सूर्यकांत तिवारी के करीबी होने और चैट के आधार पर ईडी ने आईपीएस भोजराम पटेल को तलब किया था। कोरबा एसपी रहते भी उनपर गंभीर आरोप लगे। विधानसभा चुनाव के पहले वर्तमान मंत्री ओपी चौधरी के खिलाफ कोरबा में केस दर्ज किया था।

यह खबर भी पढ़िए…
CM बोले- अवैध शराब की शिकायत पर SP जिम्मेदार होंगे:रायपुर में साय ने कहा- पुलिस के हाथ लोहे और दिल मोम जैसा होना चाहिए
सीएम साय ने कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन कहा कि पुलिस के हाथ लोहे की तरह और दिल मोम जैसा होना चाहिए। शहर में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशाखोरी की शिकायतें मिलने पर एसपी जिम्मेदार होंगे। प्रदेश में अपराधों की रोकथाम, बेसिक पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर शुक्रवार को लंबी समीक्षा हुई, सीएम ने कहा कि इसका रिजल्ट दिखना चाहिए।




