
Uncategorized
CG के बलौदा बाजार हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक हिरासत 23 सितंबर तक बढ़ाई गई..
By Dinesh chourasiya
बलौदा बाजार आगजनी मामले में विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से यह मामला लगातार चर्चा में है। पुलिस ने 17 अगस्त को उन्हें गिरफ्तार किया था.
और मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उनकी 14 दिन की रिमांड की मांग की थी। इसके बाद न्यायालय ने पहले उनकी न्यायिक हिरासत को 9 सितंबर तक बढ़ाया था।







आरोप है कि विधायक देवेंद्र यादव का इस आगजनी मामले में सीधा संबंध हो सकता है, जिसकी वजह से मामले की गहन जांच जारी है।
पुलिस इस मामले में और साक्ष्य जुटाने और जांच पूरी करने के लिए न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग करती रही है। इसी कारण अब उनकी न्यायिक हिरासत को 23 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है, जिससे जांच एजेंसियों को और समय मिल सके




