Uncategorized

CG में आज 70 लाख महिलाओं को मिलेगा तीजा-पोरा का उपहार, खाते में ट्रांसफर किए जाएंगे 1-1 हजार रुपए

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर। आज छत्तीसगढ़ में पोरा तिहार मनाया जा रहा है। वहीं, 6 सितंबर को तीजा का पर्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पतियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इसी कड़ी में आज सीएम हाउस में तीजा-पोरा तिहार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आज प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे और 70 लाख महिलाओं के खातों में 1-1 हजार रूपए ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को पोला तिहार की बधाई दी ह

मिली जानकारी के मुताबिक, बता दें कि सीएम विष्णुदेव साय दुर्ग जिले के मडियापार में आयोजित पोला महोत्सव में शामिल होंगे। सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट कर पोरा तिहार की प्रदेश प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, हमर लोक संस्कृति अउ पशुधन के सम्मान म मनाए जाए वाला पोरा तिहार के जम्मों किसान अउ छत्तीसगढ़िया भाई-बहिनी मन ला अब्बड़ अकन बधई अउ शुभकामना। प्रदेस म फसल बढ़िया होय, किसान संगी मन खुस रहय अउ सबके जीवन म समृद्धि आए, इही कामना हे। “जय जोहार,आवव मनाबो तीजा-पोरा तिहार। आप जम्मो प्रदेशवासी के हिरदे ले स्वागत हे।”

 

 

 

Related Articles

Back to top button