Uncategorized

भिलाई में फर्जी खाते में 64 लाख का ट्रांजैक्शन फेक गुमास्ता और दूसरे का आधार-पेन कार्ड यूज कर के महादेव सट्टा एप का संचालन छावनी थाना पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया 

By Dinesh chourasiya

महादेव सट्टा खिलाने के मामले में गिरफ्तार आरोपी तबरेज खान - Dainik Bhaskar

भिलाई के छावनी थाना पुलिस ने महादेव सट्टा ऐप चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने फर्जीवाड़ा कर एक करंट अकाउंट खुलवाया और उसमें 64 लाख का ट्रांजैक्शन किया। खाते के फ्रीज कर दिया गया है,  पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छावनी थाना प्रभारी चेतन चंद्राकर ने बताया कि कैंप 2 पुरानी मछली मार्केट निवासी मो. शाहिल ने फर्जी खाता और सिम निकालने के बारे में शिकायत की थी। भिलाई कैंप 1 निवासी तबरेज खान धोखे से आधार कार्ड और पेन कार्ड लिया। भिलाई नगर निगम आरके कलर्स नाम से दुकान का फर्जी गुमास्ता बनाया। इसके बाद कोटक बैंक में उसके नाम पर फर्जी करंट अकाउंट खुलवा दिया।

वह दुकान जिसके नाम पर खुलवाया गया फर्जी खाता

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक खाते में 64 लाख रुपए क्रेडिट डेबिट हुआ तो बैंक की विजलेंस टीम ने उस खाते को फ्रिज कर दिया। इसके बाद बैंक के कर्मचारी आरके कलर्स पहुंचे। वहां के संचालक राजू बाघ ने कहा कि दुकान का मालिक वह है, ना कि मो. शाहिल। इसके बाद बैंक के कर्मचारियों ने मो. शाहिल को पकड़ा।

मो. शाहिल ने बताया कि उस खाते का उपयोग उसने महादेव सट्टा ऐप की रकम क्रेडिट डेबिट करने के लिए किया था। इसके बाद शाहिल ने छावनी थाने में तबरेज के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर तबरेज को गिरफ्तार किया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस अभी इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तबरेज का पुलिस रिमांड भी मांगा है, जिससे यह पता चल सके कि वो किसी के नाम की महादेव आईडी का पैनल चला रहा था। वो पैनल उसे किसने दिया। कमीशन की रकम को वो किसके पास पहुंचाता था। थाना प्रभारी का कहना है कि इस मामले में कुछ नाम और सामने आ रहे हैं, जल्द ही पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी।

Related Articles

Back to top button