छत्तीसगढ़

-पटरीपार इंटर कनेक्शन पाइप लाइन के कार्य को देखने पहुँचे विधायक:

दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र पटरीपार के वार्ड 17 से 22 तक 5 वार्ड की 28 हजार जनता को जल्द मिलेगी भरपूर पेयजल आपूर्ति शहर के कुछ वार्डो की पानी सप्लाई रोककर शक्ति नगर पानी टँकी को प्रारंभ करने के दिशा में लीकेज वाल्व को सुधारकर नई टँकी की लाइन जोड़ने का कार्य प्रारंभ किया गया इसके पूर्व पानी टँकी को पानी भर कर ओवर हेड टँकी की जांच कर ली गई।अमृत मिशन के निविदा एजेन्सी द्वारा इस कार्य को किया गया  इंटर कनेक्शन पाइप लाइन के कार्य को देखने पहुँचे विधायक अरुण वोरा ने  स्थल पर अधिकारियों को निर्देशित किया।और उन्होंने कहा कि पूरा प्रयास किया जाए कि सभी टँकीयो को पूर्ण भरकर हर घर मे पानी पहुँचे जनता को पानी के लिए भटकाव न हो शिकायत मिलने पर जल्द निराकरण हो।निरीक्षण दौरान मौके पर जल कार्य प्रभारी संजय कोहले पार्षद देव नारायण चंद्राकर,निर्मला साहू अमित देवांगन, एल्डरमेन राजेश शर्मा हरीश साहू, जलकार्य निरीक्षक  नारायण ठाकुर उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button