Uncategorized

भिलाई में गोलीकांड का तीसरा आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने नागपुर से दबोचा मुख्य आरोपी जोश अब भी फरार 

By Dinesh chourasiya

गोली कांड का आरोपी अमित जोश - Dainik Bhaskar

भिलाई के सेंटर एवेन्यू रोड में ग्लोब चौक के पास 25 जून को हुए गोली कांड के आरोपी अंकुश शर्मा और यशवंत नायडू के बाद फरार आरोपी सागर बाघ उर्फ डॉगी को भी दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच थाने के प्रभारी तपेश नेताम की टीम ने बुधवार रात उसे नागपुर से गिरफ्तार किया और भिलाई लेकर आई। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

दरअसल भिलाई नगर में 25 जून को सेक्टर-6 पुलिस कंट्रोल रूम से महज 50 मीटर की दूरी पर रात 1 से 2 बजे के बीच बाइक सवार तीन युवकों पर अमित जोश ने पिस्टल से फायर किया था। इसमें दो लोगों को पेट में गोली लगी थी। उनका रायपुर में इलाज चल रहा है। इसके बाद अमित जोश ने अपनी बहन के घर सेकटर 5 में भी हवाई फायर किया था।

गोली कांड में गिरफ्तार आरोपी यशवंत नायडू और अंकुर शर्मा

घटना के बाद अमित जोश के घटना में मौजूद दो साथियों अंकुश शर्मा और यशवंत नायडू ने भिलाई नगर थाने जाकर पुलिस को बताया कि स्टैंलिन ग्रुप के लोगों ने गोली चलाई है। पुलिस को जब सच्चाई पता चली तो उन दोनों को उसी समय हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के बाद उन लोगों ने बताया कि गोली चलाते समय अमित जोश, अंकुश शर्मा, यशवंत नायडू और सागर बाघ उर्फ डॉगी भी मौजूद थे।

गोली कांड के आरोपी अमित जोश का जीजा लक्की, उसकी मां और सहोयगी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों घायलों के बयान के बाद चारों लोगों के खिलाफ धारा 307 हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज किया। घटना के बाद से अमित जोश और डॉगी फरार थे। पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बुधवार रात पुलिस को सूचना मिली की डॉगी नागपुर में छिपा है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम वहां पहुंची और घेराबंदी करके डॉगी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बीएसपी और पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के घर चलाया बुलडोजर

अमित जोश, उसकी बहन और अंकुर शर्मा के घर चला बुलडोजर

अमित जोश को पकड़ने के लिए दुर्ग पुलिस ने बीएसपी प्रबंधन के साथ मिलकर 28 व 29 जून को अमित जोश, उसके बहनोई लक्की और अंकुर शर्मा के घर में बुलडोजर चलाया है। तीनों के घरों को तोड़ दिया गया। सभी लोग बीएसपी के क्वार्टर में कब्जा करके रह रहे थे। साथ ही साथ अपने कब्जे में 30-34 मकान रखकर उन्हें किराय से भी उठाए थे। तोड़फोड़ के दौरान पुलिस को अमित जोश के बहनोई के घर से पिस्टल, चाकू, नगदी और अमित जोश के घर से देशी कट्टा की गोली, चाकू, वहीं अंकुर शर्मा के घर से चाकू मिला है।

Related Articles

Back to top button