रायपुर से दुर्ग बुलाकर युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार 6 साल बाद आरोपी चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे, किया गया जीआरपी के हवाले
By Dinesh chourasiya

रायपुर से दुर्ग बुलाकर बोल्डर पटकर युवक की हत्या करने वाले आरोपी को 6 साल बाद दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस को आरोपी की काफी समय से तलाश थी। उसके खिलाफ न्यायालय से कई बार वारंट भी इश्यू किया हो चुका है।
दुर्ग शहर एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 26 अप्रैल 2018 को रायपुर निवासी भकला उर्फ भोला की रेलवे कालोनी दुर्ग के बगल हत्या कर दी गई थी। जीआरपी भिलाई ने मामले में हत्या का मामला दर्ज किया था। इस मामले में आरोपी तीतुरडीह कैलाश नगर दुर्ग निवासी मुकेश चौहान (22 साल) था। जीआरपी आरोपी मुकेश की लगातार हत्या के मामले तलाश कर रही थी, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ रहा था।







इस मामले में दुर्ग जिला न्यायालय से कई बार वारंट इश्यू हुआ, लेकिन पुलिस आरोपी को पेश नहीं कर पा रही थी। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने इसके लिए टीम गठित कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस ने चारों तरफ आरोपी का फोटो सर्कुलेट किया। इसके बाद सोमवार रात मोहन नगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इसके बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। जीआरपी ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुरानी रंजिश के चलते दिया था वारदात को अंजाम
आरोपी मुकेश चौहान की भकला उर्फ भोला से पुरानी रंजिश थी। उसका बदला लेने के लिए उसने पहले उसे दोस्ती बढ़ाई फिर उसे दुर्ग बुलाया। 26 अप्रैल को जब भकला दुर्ग आया तो वो उसे रेलवे कालोनी दुर्ग में बिजली ऑफिस के बगल से सुनसान जगह में ले गया। इसके बाद उसकी हांथ मुक्का से पिटाई की। जब वो जमीन पर गिर गया। उसने पास पड़े बोल्डर को उसके सिर पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।








