Uncategorized

CG में चुनाव ड्यूटी में लापरवाही… कलेक्टर ने 10 अधिकारी-कर्मचारियों को किया निलंबित

By Dinesh chourasiya

लापरवाही बरते जाने के फलस्वरूप कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने 10 अधिकारी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्तों की पात्रता होगी. साथ ही उनके निलंबन अविध के लिए मुख्यालय निर्धारित किया गया है.

ये हुए निलंबित

निलंबित अधिकारी-कर्मचारियों में क्रमशः सुश्री सविता कुकरेती व्याख्याता ई (एल.बी.) उच्चतर माध्यमिक शाला दारगांव, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विखं शिक्षा अधिकारी धमधा होगा. सुश्री प्रेरणा अरोड़ा व्याख्याता (वर्ग-2) शाउमा शाला जामगांव-एम, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विखं शिक्षा अधिकारी पाटन होगा. सुश्री जया पाण्डेय ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला खण्ड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय स्वास्थ्य केन्द्र निकुम होगा. राजेन्द्र कुमार ठाकुर सहायक प्राध्यापक कल्याण स्नातकोत्तर महा. भिलाई, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कल्याण स्नातकोत्तर महा. भिलाई नगर होगा. विमल कुमार कोसले शिक्षक (एलबी) शासकीय पूर्व माध्यमिक कण्डरका, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विखं शिक्षा अधिकारी धमधा होगा. आशुतोष तिवारी सहायक प्राध्यापक पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज अंजोरा, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय पशु चिकित्सा विज्ञान और पशुपालन कॉलेज अंजोरा होगा. शिशिर राव सहायक ग्रेड-3 शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला केसरा, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विखं कार्यालय शिक्षा अधिकारी पाटन होगा. मोहन सिंह ठाकुर कर्मचारी सहायक शिक्षक (एलबी) शासकीय प्राथमिक शाला रिसामा, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विखं शिक्षा अधिकारी दुर्ग होगा. अर्जुन सोनी सहायक ग्रेड-3 नगर पालिक निगम भिलाई, निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय नगर पालिक निगम भिलाई होगा. मनोज कुमार बिजौरा व्याख्यता (एलबी) शासकीय हाई स्कूल सेमरी निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय विखं शिक्षा अधिकारी पाटन होगा. ज्ञात हो कि उक्त अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी मतदान दल में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो, तीन के रूप में लगायी गई थी.

Related Articles

Back to top button