Uncategorized

CG में स्कूल में दिलाई शपथ- मैं राम-कृष्ण को नहीं मानता, बिलासपुर में बच्चों से हेडमास्टर बोला- हिंदुओं के देवी-देवता भगवान नहीं; हेडमास्टर निलंबित

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित शासकीय स्कूल में हेड मास्टर ने कहा कि वे त्रिदेव और राम-कृष्ण को नहीं मानते हैं। उन्होंने बच्चों को भी उनको नहीं मानने और बौद्ध धर्म अपनाने की शपथ दिलाई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद हेड मास्टर को निलंबित कर दिया गया है।

दरअसल, सारा मामला बिल्हा विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला भरारी का है। स्कूल के हेड मास्टर रतन लाल सरोवर का एक वीडियो वायरल है। इसमें दिख रहा है कि हेड मास्टर स्कूल में बच्चों को शपथ दिला रहे हैं कि वे ब्रह्मा, विष्णु और महेश को नहीं मानेंगे।

भरारी शासकीय स्कूल के प्रधान पाठक का हिंदू धर्म के त्रिदेवों को नहीं मानने की शपथ विद्यार्थियों को दिलवाने का वीडियो वायरल हुआ है।

22 जनवरी का बताया जा रहा है वीडियो

हेड मास्टर रतन लाल कह रहे हैं कि ये तीनों भगवान नहीं हैं और आगे से वे भी उन्हें भगवान नहीं मानें। वे स्टूडेंट्स को बौद्ध धर्म स्वीकार करने की शपथ दिलाते हुए नजर आए। वीडियो 22 जनवरी को अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन का बताया जा रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच की कही बात

वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता और बिल्हा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने DEO टीआर साहू से इसकी शिकायत की थी। उन्होंने हेड मास्टर के कृत्य को शासकीय गरिमा के खिलाफ माना है। साथ ही आरोप सिद्ध होने पर उनके खिलाफ विभागीय जांच किया जाना प्रस्तावित किया है।

प्रधान पाठक रतन लाल सरोवर निलंबित

भरारी के शासकीय प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक रतन लाल सरोवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उनका ये काम सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के प्रतिकूल पाया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय बीईओ कार्यालय बिल्हा रहेगा।

Related Articles

Back to top button