Uncategorized

भिलाई में डायल 112 पुलिस की कड़ी मेहनत रंग लाई खेलते  खेलते बच्चा अपने घर से काफी दूर निकल गया था , फिर डायल 112 की टीम ने बच्चे के घर को ढूंढते ढूंढते सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया 

By Dinesh chourasiya

भिलाई में डायल 112 की टीम ने एक तीन साल के बच्चे को उसके घरवालों से मिलाया। सुपेला थाना में पदस्थ डायल 112 के आरक्षक नितिन कश्यप और चालक अमन साहू ने बच्चे का घर ढूंढते हुए उसके परिजन तक पहुंचे। बच्चे को परिजनों के सुपुर्द किया। वहीं बच्चे को देख उसके परिजन रो पड़े।

जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला सुपेला थाना के अंतर्गत स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। सद्भावना चौक के पास ही रहने वाला एक 3 साल का बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। कुछ ही देर बाद बच्चा घर से दूर निकलकर अवंती बाई चौक की तरफ रोते हुए जा रहा था। तभी एक युवक की नजर उस बच्चे पर पड़ी। युवक ने तत्काल डायल 112 में कॉल किया।

ग्रुप में फोटो भेज किया परिजनों को ढूंढने का प्रयास

आरक्षक नितिन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर रो रहे बच्चे को साथ लेकर आसपास पूछताछ की। लेकिन किसी तरह की जानकारी हाथ नहीं लगी। बच्चा भी कुछ नहीं बता पा रहा था। फिर आरक्षक बच्चे को लेकर वैशाली नगर थाने पहुंचा।

थाने में पता चला कि जहां से बच्चा मिला है वह सद्भावना चौक स्मृति नगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आता है। इसके बाद थाने के ग्रुप में बच्चे की फोटो भेजकर पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन काफी देर तक कुछ पता नहीं चला।

स्मृति नगर चौकी छोड़ने जाते वक्त पूछते-पूछते में मिला बच्चे का घर

वैशाली नगर थाना से पता लगने के बाद आरक्षक नितिन बच्चे को स्मृति नगर चौकी छोड़ने जा रहा था। तभी बच्चा काफी रो रहा था तो उसने फिर से जहां बच्चा मिला था उस सद्भावना चौक से शांति नगर की तरफ के लोगों से बच्चे को ले जाकर पूछताछ की। कई लोगों से पूछताछ के बाद एक व्यक्ति ने बच्चे को पहचान लिया और नितिन की मेहनत रंग लाई। उस व्यक्ति ने बच्चे का घर बताया।

बच्चे को देख ढूंढ रहे परिजन रो पड़े

आरक्षक नितिन ने व्यक्ति के बताए पते पर जब पहुंचा तो बच्चे के परिजन काफी परेशान थे। परिजन काफी खोजने के बाद भी बच्चे के नहीं मिलने पर परेशान होकर थाना जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी आरक्षक नितिन वहां पहुंचा और बच्चे को देख उसके परिजन रो पड़े। आरक्षक नितिन और अमन ने बच्चे को परिजनों के हवाले किया।

Related Articles

Back to top button