Uncategorized

रायपुर में बदमाशो ने अपने ही दोस्तों को नग्न कर पीटा, VIDEO बनाकर किया वायरल:बंधक बनाकर मांगी 50 हजार की फिरौती; रायपुर पुलिस ने किडनैपर्स का निकाला जुलूस

By Dinesh chourasiya

रायपुर में बदमाशों ने युवक को किडनैप कर फिरौती मांगी। रुपए नहीं देने पर नग्न कर पीटा और गला काट देने की धमकी दी। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनका जुलूस निकाला। मामला गंज थाना क्षेत्र का है।

दिनेश पुराना बदमाश है, पहले भी उसे गाली-गलौज और मारपीट जैसे मामलों में पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेजा था।

शराब पिलाने के बहाने ले गए थे आरोपी

पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश रायपुर का पुराना बदमाश है। वह पहले भी गाली-गलौज और मारपीट के मामले में जेल जा चुका है। युवक को वह और सोनू 22-23 जनवरी को अपने साथ ले गए। तीनों ने बैठकर शराब पी। नशे में धुत होने पर युवक को बंधक बना लिया।

रस्सी से हाथ-पैर बांधे, नग्न कर पीटा

आरोपियों ने युवक को नग्न कर उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए। इसके बाद जमकर पीटा। इस दौरान सोनू वारदात का वीडियो बनाता रहा। आरोपियों ने युवक से 50 हजार रुपए मांगे और नहीं देने पर गला काट देने की धमकी दी। वीडियो में युवक नग्न हालत में बिस्तर में बैठा दिख रहा है।

पीड़ित का मोबाइल फ्लाइट मोड में डाला था

आरोपियों ने युवक को उसका मोबाइल दिया। इसके बाद नंबर डायल कर पैसे मंगवाने के लिए कहा। जब युवक ने मोबाइल लिया तो देखा कि वह फ्लाइट मोड में है। इस पर आरोपियों ने कहा कि लोकेशन पता न चले, इस लिए फ्लाइड मोड में किया है।

पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों तक पहुंची

वीडियो सामने आने के बाद रायपुर SSP प्रशांत अग्रवाल ने साइबर सेल और पुलिस को युवक की तलाश करने के लिए कहा। उसकी पहचान होते ही पुलिस आरोपियों तक भी पहुंच गई। दोनों आरोपियों को 24 घंटे में ही पकड़ लिया गया। इसके बाद पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला।

Related Articles

Back to top button