Uncategorized
भिलाई कैम्प क्षेत्र में महिला ने शादी से करने से किया इनकार युवक ने महिला के चेहरे पर फेंका गर्म तेल महिला बुरी तरह झुलसी आरोपी फरार
By Dinesh chourasiya

भिलाई के छावनी थाना क्षेत्र में शादी से इनकार करने पर युवक ने महिला के चेहरे पर गर्म तेल फेंक दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह झुलस गई, जिसे जिला अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है।







बताया जा रहा है कि आरोपी युवक महिला पर बार-बार शादी के लिए दबाव बना रहा था। पीड़िता पहले भी आरोपी की हरकतों को लेकर थाने में शिकायत कर चुकी थी। महिला अपनी बेटी के साथ कैंप 1 में रहती है। वह लोक कलाकार है। वारदात गुरुवार शाम को हुई, फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।




