भिलाई में युवक की हत्या कर सड़क किनारे जलाया:पुलिस जब्त की अधजली लाश, चेहरा जल जाने से पहचान में हो रही परेशानी
By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत हथखोज जाने वाले पथर्रा उम्दा मार्ग में सड़क से कुछ दूर पर एक युवक की अधजली लाश मिली है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया पाया है कि अज्ञात आरोपियों ने पहले युवक की बेहरमी से हत्या की है उसके बाद पहचान छुपाने के लिए उसके शव को जलाकर भाग गए।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच है। चेहरा बुरी तरह से जल जाने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उसके कुछ कपड़ों के अवश व अन्य चीजों के सहारे उसकी पहचान में जुटी हुई। सभी थानों की गुमशुदगी को भी पता किया जा रहा है।







पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि युवक को पहले किसी दूसरी जगह पर मारा गया है, उसके बाद उसके शव को यहां लाकर सड़क किनारे स्थित एक खेत में साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से जला दिया गया है। सूचना मिलते ही फोरेंसिक डिपार्टमेंट की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की तप्तीश जारी है।
शव को पीएम के लिए भेजा गया
पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल स्थित मरचुरी में भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम शव के आसपास के इलाके से सबूत जुटा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि हत्या कहां और किन परिस्थितियों में हुई। इस बीच, पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की पहचान हो सके और हत्या के पीछे की वजहों का खुलासा किया जा सके।





इलाके में भय का माहौल, डरे हुए हैं लोग
जिस तरह से एक युवक की हत्या कर उसके शव को जलाया गया, उससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग डरे हुए हैं, शव के पास लगी लोगों की भीड़ में कई लोग पुलिस अधिकारियों से यही कह रहे थे कि इस हत्या के आरोपियों को खोजकर कड़ी सजा दी जाए, नहीं तो उनके हौसले और बढ़ेंगे।




