भिलाई में अवैध गांजा बिक्री करते महिला आरोपी गिरफ्तार ▪️ *आरोपी के कब्जे से 2.060 किलोग्राम गांजा बरामद* ▪️ *जप्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 1,00,600 रुपये
By Dinesh chourasiya








दिनांक 31.03.2026 को थाना छावनी क्षेत्र अंतर्गत बैकुण्ठ धाम, दशहरा मैदान के पास कैम्प-02 भिलाई में एक महिला द्वारा अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की गई।
मौके पर एक महिला को पकड़ा गया, जिसने पूछताछ में अपना नाम डी. सुनीता, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पास, चौरसिया होटल के पीछे, नंदनी रोड भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैले में रखा 2.060 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1,00,600 रुपये है।




आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 176/2026 धारा 20(B) NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
▪️ घटना का कारण : अवैध लाभ अर्जित करने हेतु मादक पदार्थ की बिक्री
▪️ आरोपी का नाम :
1. डी. सुनीता, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी शीतला मंदिर के पास, चौरसिया होटल के पीछे, नंदनी रोड भिलाई
▪️ जप्त सामग्री :
1. मादक पदार्थ गांजा 2.060 किलोग्राम
2. एक सफेद रंग का प्लास्टिक थैला




