छत्तीसगढ़

भिलाई ✍️शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के रूम में खिड़की से फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या..मौत से पहले मोबाइल पर VIDEO कॉल?…जांच में जुटी पुलिस…

By Dinesh chourasiya

 

 

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

 

 

 

 

: श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत एक नर्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक नर्स का नाम गामिनी सिंह (27 साल) बताया जा रहा है। वो खैरागढ़ क्षेत्र की रहने वाली थी।

 

मिली जानकारी अनुसार वह दो साल से शंकराचार्य हास्पिटल में कार्यरत थी। आत्महत्या वाले दिन उसकी ड्यूटी आइसीयू कक्ष में थी। बताया जा रहा है कि दामिनी बुधवार सुबह आइसीयू कक्ष में ड्यूटी पर थी। वहीं दोपहर दो बजे वह हास्पिटल से लगे अपने हास्टल में गई और फांसी लगा ली। जिसके बाद अस्पताल में कार्यरत दूसरी नर्स ने दामिनी की लाश फांसी पर झूलता देख अस्पताल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। स्मृति नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।इस मामले में पुलिस का कहना है कि मृतका के पास से किसी तरह का सुसाइड नोट्स नहीं मिला। वहीं आत्महत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button