
Uncategorized
बादल फटने से भारी तबाही, सेना के 22 जवान समेत 82 लोग लापता, पीएम मोदी ने हर संभव मदद का दिया आश्वासन कुदरत के कहर से अब तक 10 की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है
By Dinesh chourasiya







गंगटोक। सिक्किम में बादल फटने से एक बड़ा हादसा हो गया है। नॉर्थ सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस घटना में सेना के 22 जवान समेत 82 लोग लापता बताए जा रहे हैं। वहीं सेना के लापता 23 जवानों में से 1 को बचाया गया। कुदरत के कहर से अब तक 10 की मौत हो गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। पीएम मोदी ने सिक्किम के CM से बात की और हर संभव मदद का
आश्वासन दिया।




: दरअसल, नदी से लगे इलाके में ही आर्मी कैंप था, जो बाढ़ की चपेट में आने के बाद बह गया और यहां खड़ी 41 गाड़ियां डूब गईं। आसपास के 4 हजार लोगों को 5 राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचा दिया गया है। बाढ़ की वजह से राज्य को देश से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे NH-10 भी बह गया। इसकी वजह से आवागमन की सुविधा बंद हो गई है।




