Uncategorized

भिलाई में यूट्यूब से सीखा बम बनाने का तरीका कार को बम से उड़ाया पुलिस ने आरोपी को  भेजा जेल  03 आरोपी के कब्जे से घटना में उपयोग किये स्कूटी एवं मोबाईल जप्त

BY Dinesh chourasiya

 

 

 

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 28/01/2025 को प्रार्थी संजय बुंदेला पिता निर्मल बुंदेला निवासी जवाहर नगर भिलाई ने सूचना दिया कि प्रकाश महोबिया के साथ मिलकर कौशल बिल्डकॉन इंदू आईटीआई के पास ऑफिस स्थित है जहंा पर दिनांक 28/01/2025 को शाम 06ः00 बजे के आसपास आफिस के सामने खडी कार डस्टर सीजी 07 ए.व्ही. 9990 को किसी विस्फोटक वस्तु से विस्फोट कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया है ततसंबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्र. 126/2025 धारा 324(5) भारतीय न्याय संहिता, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम 1908 की धारा 3 के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आरोपी को पकड़े के लिए

निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी सुपेला, उप निरीक्षक गुरविन्दर ंिसह संधू एवं एसीसीयू की टीम गठित कर सूचना को हर एंगल से प्रार्थी के कार्य क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा, दुश्मनी तथा अन्य कारणो के संबंध में पतातलाश की गयी, दौरान सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त कर प्रार्थी के ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियो के संबंध में जानकारी एकत्र कर कार्यरत सभी महिला/पुरूष कर्मचारियो के चिर परिचित एवं रिश्तेदारो संबंधो के पतातलाश जानकारी एकत्र की गयी। सीसीटीव्ही फुटेज में प्राप्त विडियो के आधार पर संदेही के कद काठी, हुलिया कौशल बिल्डकॉन ऑफिस मेें कार्यरत अस्सि. मैनेजर पूजा सिंह के पति से मिलता झुलता पाया गया। पूजा सिंह के पति देवेन्द्र सिंह को पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ किया गया जिनके द्वारा गोल मोल जबाव देकर पुलिस को गुमराह करते रहा। जिससे हिकमत अली से पूछताछ करने पर प्रार्थी संजय बुंदेला के साथ अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने की शंका होने पर अपने मोबाईल फ्लैश टैग एप डाउनलोड कर पत्नी के मोबाईल में इंस्टाल करने पर दोनो के मध्य अवैध संबंध होने की संदेह पर संजय बुंदेला को डराने के लिए स्वयं बच्चो के खिलौने वाले रिमोट से यू ट्युब देखकर टाईगर बम्ब का इस्तेमाल करने हुए बम्ब बनाकर डस्टर गाडी को ब्लास्ट कर क्षतिग्रस्त करना बताया गया। आरोपी देवेन्द्र सिह पिता स्व. नारद सिह साकिन लोक भारती स्कूल के पास रामनगर भिलाई थाना वैशालीनगर जिला दुर्ग को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड में माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जाता है।

Related Articles

Back to top button