छत्तीसगढ़

By Dinesh chourasiya

* लूट का गिरोह पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता
* दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग क्षेत्रो में देते थे घटना को अंजाम
*महिला एवं बुजुर्गो को करते थे टारगेट
* सुबह टहलने वालो के सोने के चैन एवं मोबाईल करते थे लूट
* सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही
* लूट के 20 नग मोबाईल एवं एक्टीवा वाहन कीमती कुल 05 लाख रू. जप्तलूट का गिरोह पकड़ने में दुर्ग पुलिस को मिली बड़ी सफलता

* दुर्ग-भिलाई के अलग-अलग क्षेत्रो में देते थे घटना को अंजाम

*महिला एवं बुजुर्गो को करते थे टारगेट

* सुबह टहलने वालो के सोने के चैन एवं मोबाईल करते थे लूट

* सुपेला पुलिस की बड़ी कार्यवाही

* लूट के 20 नग मोबाईल एवं एक्टीवा वाहन कीमती कुल 05 लाख रू. जप्त
—00—
ज्ञात हो कि विगत कुछ महिने से आने-जाने वाले एवं सुबह टहलने वाले महिला, बुजुर्गो के साथ लूट की घटना सामने आ रही थी। लूटेरो द्वारा राह चलते लोगो को फोन से बात करते हुए जाते देख उनको टारगेट कर उनका मोबाईल लूट लेना तथा महिला एवं बुजुर्गो का सोने का चैन लूट कर भाग जाया करते थे।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग, श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, श्री संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, श्री निखिल राखेचा के मार्गदर्शन मे शक्त निर्देश दिये थे कि लूट करनेे वाले गिरोह का जल्द से जल्द पकड़ा जाये। लूटरो पर सुपेला पुलिस द्वारा सतत निगाह रख कर कुछ स्थानो को चिन्हांकित कर सिविल ड्रेस में पुलिस तैनात किया था। इसी दौरान मुखबीर सूचना व हुलिया के आधार पर संदेही एस. सचिन उर्फ जहर एवं आदित्य यादव उर्फ डंपी को पूछताछ करने पर पहले तो वह पुलिस को गुमराह करते रहे। पुलिस के पूछताछ पर ज्यादा देर टिक नही पाये और अपना जुर्म स्वीकारते हुए बताये कि थाना सुपेला, स्मृति नगर, वैशाली नगर, मोहन नगर, भिलाई भट्टी आदि स्थानो से मोबाईल छिन्तई करना स्वीकार किये। आरोपीगणों के कब्जे से छिन्तई के 20 नग मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त वाहन एक्टीवा वाहन को सुपेला पुलिस ने जप्त किया है। आरोपी से पूछने पर यह भी बताये कि ये लोग महिला एवं बुजुर्गो को ज्यादातर टारगेट कर उनसे छिन्तई किया करते थे। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया। सुपेला पुलिस द्वारा छिन्तई/लूट करने वाले गिरोह को पकड़ कर इस प्रकार के अपराध करने पर शिकंजा कसा है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, उप निरीक्षक सतीश साहू, सउनि राजेन्द्र देशमुख(स्मृति नगर) प्र.आर. संतोष शर्मा, प्रकाश तिवारी, आर. आवेश सिद्धीकी, नितेश पाण्डेय, विरेन्द्र यादव, दुर्गेश सिंह(वैशाली नगर), भीम यादव, नियाज खान, आशीष, शैलेष यादव, जुनैद सिद्धीकी, विकास तिवारी, विवेक सिंह, उपेन्द्र सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, का विशेष योगदान रहा।

(1) थाना सुपेला अपराध क्र 503/2022 धारा 356, 379, 34 भादवि

(2) चौकी स्मृति नगर 532/2023 धारा 392 भादवि

(3) वैशाली नगर 73/2021 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि

(4) वैशाली नगर 117/2023 धारा 294, 506, 327, 323 भादवि

(5) मोहन नगर 185/2023 धारा 356, 379, 34 भादवि

(6) भिलाई भट्टी 126/2021 धारा 294, 506, 323, 326, 34 भादवि

आरोपी का नाम- (1) एस. सचिन उर्फ जहर पिता एस. शिव कुमार उम्र 23 साल निवासी शेरे पंजाब ढाबा के सामने सिलतरा रायपुर, हाल- जवाहर नगर IHSDP कालोनी के पास वैशाली नगर दुर्ग।

(2) आदित्य यादव उर्फ डंपी पिता सुरेन्द्र नाथ यादव निवासी क्वा. 37/बी संग्राम चैक केम्प-1 वैशाली नगर भिलाई।

Related Articles

Back to top button