Uncategorized

BREAKING : भोपाल से निजामुद्दीन जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में लगी आग….

By Dinesh chourasiya

जानकारी के मुताबिक, भोपाल से हजरत निजामुद्दीन चलने वाली वंदे भारत ट्रेन (20171) सोमवार सुबह 5.40 पर रवाना हुई.

बीना रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के करीब ट्रेन के सी-14 कोच में आग लग गई, इस कोच में करीब 36 यात्री सवार थे. जब आग लगी तो ट्रेन को रोका गया और यात्रियों को उतारा गया.

आपको बता दें कि एमपी में करीब आधा दर्जन से ज्यादा वंदे भारत ट्रेन चल रही हैं, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुछ नई वंदे भारत की सौगात राज्य को दी थीं. भारतीय रेलवे के लिए वंदे भारत एक नया अनुभव है, अभी तक देश में करीब दो दर्जन रूट पर यह ट्रेन शुरू हो गई हैं.

 

Related Articles

Back to top button