
Uncategorized
भूकंप के झटके ने उड़ाई सब की नीद हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर इतनी रही तीव्रता, लोग आधी रात को डर से निकले घरों के बाहर
By Dinesh chourasiya
: हरियाणा। में आज सुबह तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गये. हरियाणा के अलावा पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली में झटके महसूस किये गये. हालांकि जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं मिली है. भूकंप उस समय आया, जब लोग सो रहे थे. लोग डर से घरों के बाहर निकल आये।
3.2 तीव्रता का आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सुबह 3 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किये गये. भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गयी. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र रोहतक में था.
भूकंप से जान-माल का नुकसान तो नहीं हुआ है. लेकिन भूकंप का डर लोगों के चेहरे पर साफ़ झलक रहा है. भूकंप विशेषज्ञों का कहना है कि बीते कुछ समय से धरती के नीचे प्लेट्स में हलचल के कारण भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. जब एक बार प्लेट्स अपनी स्थिति बदलती हैं तो बार-बार भूकंप आना स्वाभाविक है।
















