धर्म-कर्म-आस्था

बात गरिमा की : रिलीज होते ही कानूनी जाल में फंसी ‘आदिपुरुष’, हिंदू सेना ने हाईकोर्ट में PIL लगाई, कहा- हमारी संस्कृति का मजाक उड़ाया गया

By Dinesh chourasiya

आदिपुरुष अपनी रिलीज के पहले ही दिन कई तरह के विवादों में घिरती हुई नजर आ रही है. एक तरफ फिल्म पर डायलॉग चोरी करने का आरोप लग रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ अब ‘हिंदू सेना’ नाम के एक ग्रुप ने फिल्म आदिपुरुष के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की है.

‘आदिपुरुष’ को अब तक जिन लोगों ने देखा है उनमें से कई लोगों को फिल्म पसंद आई है तो कई लोग इसे देखने के बाद काफी निराश हो गए हैं. वहीं अब ये फिल्म कानूनी पचड़े में फंसती हुई नजर आ रही हैं. हालांकि इस फिल्म के साथ जुड़ा ये कोई पहला कानूनी विवाद नहीं है. इससे पहले एक VFX स्टूडियो(studio ) ये दावा कर चुका है कि ये कंपनी फिल्म में क्रेडिट की हकदार है. लेकिन गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने त्फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया

तीन दिनों के भीतर फिल्म(film ) में बदलाव करने की चेतावनी

मेयर ने आदिपुरुष के निर्माताओं को निर्धारित रिलीज के साथ आगे बढ़ने के लिए तीन दिनों के भीतर फिल्म में बदलाव करने की चेतावनी दी है. हालांकि मेकर्स की तरफ से अभी तक इन मेयर के इन बयानों पर किसी भी तरह का रिक्शन सामने नहीं आया है. बता दें. 500 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुआ ‘आदिपुरुष’ को हिंदी, तेलुगु, कन्नड़, तमिल और मलयालम भाषा में रिलीज किया गया है.हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने फिल्म में रावण, भगवान राम, माता सीता और हनुमान से संबंधित कथित आपत्तिजनक सीन को हटाने की भी मांग की है।

Related Articles

Back to top button