खेल

श्रीलंकाई स्पिनर्स की फिरकी में फंसे भारतीय बल्लेबाज, 213 पर सिमटी टीम

 एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 49.1 ओवर में 213 रन पर ही सिमट गई.

इस मैच को जीतने के लिए श्रीलंका टीम को 214 रन का लक्ष्य मिला है, भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए.  केएल राहुल ने 39, ईशान किशन ने 33 और अक्षर पटेल ने 26 रन बनाए. श्रीलंका के लिए दुनिथ वेल्लालागे ने 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा चरिथ असालंका को 4 विकेट झटके.

 

 

Related Articles

Back to top button