दुर्ग में मोबाइल छीनकर चलती ट्रेन से युवक कूदा, घायल:चेन पुलिंग करके रोकी गई ट्रेन, जीआरपी ने आरोपी को भेजा अस्पताल
By Dinesh chourasiya

दुर्ग में चलती ट्रेन से मोबाइल छीनकर कूदना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। ट्रेन की स्पीड काफी अधिक होने से युवक पटरी से जा टकराया और उसके काफी चोटें आई। बाद में जिस लड़के का मोबाइल छिना था उसने चेन खींचकर ट्रेन को रोका। सूचना पाकर मौके पर पहुंची जीआरपी ने घायल को इलाज के अस्पताल भेजा है।







ओमकार साहू नाम के लड़के ने बताया कि वो लोकल से रायपुर जा रहा था। उसी बोगी में एक और लकड़ा चढ़ा था। ट्रेन जैसे ही दुर्ग स्टेशन छोड़ी और आगे बने वायशेप ब्रिज को पार करी आरोपी युवक ओमकार का मोबाइल लेकर चलती ट्रेन से कूद गया। ओमकार ने गेट से झांककर देखा युवक पटरी के किनारे गिरा पड़ा है और उसे काफी चोट आई है।

इसके बाद ओमकार ने तुरंत चेनपुलिंग करके ट्रेन को रोका। दौड़कर युवक के पास गया और अपने मोबाइल लिया। स्पीड में ट्रेन होने से आरोपी को काफी चोटें आईं। गनीमत यह रही कि कोई पोल नहीं आया, नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी। इस दौरान किसी ने डायल 112 में फोन किया। पुलिस की टीम वहां पहुंची और युवक को अस्पताल पहुंचाया।




दुर्ग जीआरपी कर रही है जांच
डायल 112 की टीम ने पहुंचकर घायल युवक को बेहोशी की हालत में टांगकर गाड़ी में रखा और दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर पुलिस ने मामले की सूचना दुर्ग जीआरपी को दे दी थी। जीआरपी मौके पर पहुंची। उन्होंने ओमकार का मोबाइल जब्त किया। इसके बाद मामला दर्ज करके मोबाइल को वापस किया गया।




