Uncategorized

CG NEWS : ED ने विधायक देवेंद्र यादव को भेजा समन, 7 मार्च को बुलाया दफ्तर…

दुर्ग। CG NEWS : रायपुर प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर से भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव को समन भेजा है। विधायक को 1 मार्च को ईडी दफ्तर पेश होना था विधानसभा सत्र के कारण विधायक देवेंद्र यादव पेश नहीं हुए। 7 मार्च को पेश होने की लिए नोटिस भेजा गया है। साथ ही चेतावनी भी दी गई हैं कि यदि आप इस कार्यालय में उक्त समन की अनुपालन में उपस्थित होने में असफल होते है, तो विधि अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

 

बता दें कि समन के बाद विधायक देवेंद्र यादव का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा कि भाजपा के ईडी के माध्यम से कांग्रेसी नेताओं को परेशान कर रहे हैं। पिछले दिनों ईडी के छापेमारी को जनता ने देखा है, जो अर्थहीन कार्रवाई थी। सम्मन अभी आया है, हम डरते नहीं हैं। संविधान और लोकतंत्र पर विश्वास करता हूं जो भी पूछना है हम सहयोग करेंगे। डराने, दबाने, गैर तरीके से फंसाने, राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति संस्थाएं करेंगी, तो हम विरोध करेंगे। ईडी ने मेरा फोन लिया है, तीन दिन पूर्व तीन बार हमारा स्टाफ गया। उसे घुमाया गया, और मोबाइल का कांट्रेक्ट नंबर मांग रहे, नहीं दिया गया, उन्होंने कहा कि मै वहाँ खुद गया। लेकिन नहीं दिया, मै बोल चुका हूं, एक बार बुलाइए, चार दिन रखिए, रोज-रोज परेशान करेंगे तो जनता का नुकसान होगा, हम जनता का नुकसान नहीं होने देगें।

Related Articles

Back to top button