Uncategorized

पति-पत्नी ने 5 बच्चों के साथ मिलकर नहर में लगा दी छलांग, एक बच्चे का शव बरामद, रेस्क्यू जारी 

 

 

 

 

 

ग्रैंड न्यूज़ डेस्क। BREAKING NEWS : राजस्थान में जालोर जिले के सांचौर में बुधवार दोपहर पति-पत्नी ने अपने 5 बच्चों के साथ बुधवार नर्मदा नहर में छलांग लगा दी। इनमें से 9 साल के बच्चे प्रकाश का शव करीब 4 बजे बरामद हुआ है। बाकी की तलाश जारी है। घटना करीब ढाई बजे की है। पुलिस गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू में जुटी है, जोधपुर से SDRF की 2 टीमें भी बुलाई गई हैं।

 

 

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार, हेल्प लाइन 101 अभय कमांड जालोर को भंवर सिंह राजपूत निवासी गलीपा ने सूचना दी कि शंकरा का अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। वह गुस्से में पत्नी और बच्चों के साथ घर से निकलकर सिद्धेश्वर पहुंचा। बच्चों में 3 लड़कियां और 2 लड़के साथ थे। इन सभी के कपड़े नर्मदा नहर की मुख्य कैनाल के पास पड़े मिले।

 

सांचौर सीओ रूपसिंह इंदा ने बताया कि प्रारम्भिक जानकारी में सामने आया है कि पति-पत्नी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद दोनों अपने पांचों बच्चों के साथ मंगलवार को ही घर से निकल गए थे। पुलिस को बुधवार को सूचना मिली है। एक लड़के का शव मिल गया है। शेष की तलाशी जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही जालोर जिला मुख्यालय से कलेक्टर निशान्त जैन और एसपी किरण कंग सिद्धू भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए है।

Related Articles

Back to top button