छत्तीसगढ़

CG में महतारी वंदन के फॉर्म के बाद अब BJP नेताओं का फोटो वाला कैलेंडर भी जब्त.. FST की टीम की बड़ी कार्यवाही 

By Dinesh chourasiya

 

जांजगीर-चाम्पा: छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन के लिए मतदान की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है भाजपा की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही है। बीजेपी के कई नेताओं को पहले ही महतारी वंदन योजना के तहत फॉर्म भराये जाने को लेकर आयोग का नोटिस पहुंच चुका है तो वही अब नेताओं का फोटोयुक्त कैलेण्डर भी जब्त किया गया है। ऐसे कैलेण्डर की संख्या करीब 5 हजार है जो जब्त किया गया है। यह कार्रवाई एफएसटी की टीम के द्वारा की गई है।

दरअसल टीम ने जाँच के दौरान एक स्कॉर्पियों की तलाशी ली जिसमें करीब 5 हजार कैलेण्डर लोड थे। इस कैलेण्डर में भाजपा नेताओं का फोटो छापा हुआ था। जिस शख्स के पास से सामान की जब्ती हुई है वह महाराष्ट्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वह यह कैलेंडर रायगढ़ लेकर जा रहा था। पूरी कार्रवाई जांजगीर जिले के अकलतरा के अर्जुनी चौक के पास सामने आई है।

Related Articles

Back to top button